बड़वाह: बड़वाह में माहे मोहर्रम के मुबारक मौके की 7 तारीख पर देर रात निकला आजमपुरा का हुसैनी अखाड़े का परचम जुलूस
हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जा रहे 11 दिवसीय माहे मोहर्रम के मुबारक मौके पर 7 तारीख मंगलवार को देर रात आजमपुरा से हुसैनी अखाड़े की जानिब से परचम जुलूस निकला। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए और पूरे मार्ग पर या हुसैन या हुसैन के नारों के साथ जुलूस मे शामिल रहे। रात्रि साढ़े ग्यारह बजे नगर के इकबाल चौक आजमपुरा से प्रारंभ हुआ परचम जुलूस