कर्वी: सीतापुर चौकी पुलिस ने कपसेठी से 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सीतापुर चौकी पुलिस ने अवैध देशी शराब पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आशीष निषाद पुत्र स्व०गौरीशंकर निवासी कपसेठी को रविवार की शाम 4:00 बजे 15 लीटर देशी शराब के साथ कपसेठी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।