बीना: मालखेड़ी रोड पर बदमाशों की डकैती की थी तैयारी, पुलिस की तत्परता से धरे गए पांच आरोपी
Bina, Sagar | Jun 11, 2026 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत मालखेड़ी रोड पर एक बार फिर पुलिस की सतर्कता ने बड़ी वारदात को रोक लिया। जब पुलिस की टीम रात्रि भ्रमण पर थी, तब उन्हें सूचना मिली कि मालखेड़ी रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति झुंड बनाकर बैठे हैं और शाह पेट्रोल पंप तथा सानिया ज्वेलर्स की लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस में मौके से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।