भरगामा: सर्वसम्मति से मिथिलेश कुमार मेहता बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भरगामा प्रखंड अध्यक्ष
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर वार्ड संख्या-1 स्थित मिथिलेश कुमार मेहता के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विभाष चंद्र मेहता ने की।