बदायूं के कस्बा उझानी में शुक्रवार एक बजे के आसपास श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला जब खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यह भव्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जजपुरा स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ निशान अर्पित किए।