कोटा: कंचनपुर-बिल्लीबंद रोड पर अरपा पुल के पास नदी में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, बेलगहना पुलिस जांच में जुटी
Kota, Bilaspur | May 29, 2025 बेलगहना थाना क्षेत्र की कंचनपुर-बिल्लीबंद जाने की रोड पर अरपा पुल के पास शव मिलने की खबर बेलगहना पुलिस को दी गई। जहां बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंच शव को निकाला।शव की पहचान सुंदर धनुहार पिता स्व बहरू धनुहार उम्र 55 वर्ष निवासी कंचनपुर धनुहारपारा के रूप में की गई। बेलगहना पुलिस शव को पीएम के लिए भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।