कोटा: रतनपुर गज किला के पास छोटे खैया तालाब में दिखी एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती हुई लाश, रतनपुर पुलिस को दी गई सूचना
Kota, Bilaspur | May 29, 2025 गुरुवार सुबह रतनपुर गज किला के पास छोटे खैया तालाब में लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी। अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की खबर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने लाश मिलने की खबर रतनपुर पुलिस को दे दी गई है। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंच लाश की पहचान करेगी। तथा पुलिस जांच से ही मृत्यु की असली कारण का पता चल जाएगा।