मेड़ता सिटी में ₹1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से जल संसाधन विभाग का ऑफिस बनेगा। विभाग के अधिकारियों ने शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे बताया कि मेड़ता में अधिशासी अभियंता,सहायक अभियंता एवं निरीक्षण बंगला बनेगा। इसे लेकर मेड़ता विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य का शिलान्यास भी किया था।