भुसावर: जयपुर जाते समय ITBP जवान की थमी सांस, पैतृक गांव पथैना में सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
क्षेत्र के गांव पथैना निवासी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान चंद्रवीर सिंह (38) का शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा।