किस्को: बगड़ू रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी
लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा पेशरार मुख्य सड़क के बगड़ू मेन रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार करीब 10 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल शव को शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बगड़ू थाना के थाना प्रभारी वारिश हुसैन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त जुटगए है