खरगोन जिले के मण्डलेश्वर स्थित मां नर्मदा के तट पर मंगलवार को गंगा दशमी पर भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। नवनिर्मित रामघाट पर वाराणसी की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर भव्य मां नर्मदा महाआरती का शुभारंभ हुआ। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु उमड़े