चूरू: नई सड़क स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर स्थापना दिवस पर निकली शोभायात्रा, विधायक हरलाल सहारण रहे उपस्थित
Churu, Churu | Apr 3, 2026 चूरू शहर के नई सड़क स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक हरलाल सहारण ने हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान उन्होंने भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने का संदेश दिया।