श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार सुबह देवनारायण कॉलोनी में एक गौवंश का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति से जुड़े गौप्रेमी मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर