परसिया: झिरलिंगा में 5 माह की गर्भवती की मौत, सीवियर एनीमिया बना कारण, गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई
छिंदवाडा के समीप के गांव झिरलिंगा की 5 माह की गर्भवती महिला की शुक्रवार को 7 बजेपरासिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को परासिया अस्पताल लाया गया। महिला अपने पति के साथ तामिया के देलाखारी गई थी। वहीं हालात बिगडने के बाद उसे छिंदवाडा ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी तबियत बिगडने के बाद उसे परासिया अस्पताल लाया गया।