भोरे: शुकुल डूमर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन घायल, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के शुकुल डूमर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के दिए गए आवेदन के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली प्राथमिकी शुक्ला डूमर गांव निवासी मोहम्मद अनवर ने कराई है। वहीं दूसरी प्राथमिकी अमिरला खातून ने दर्ज कराई है। जिसमें एक दूसरे पर दोनों ने मारपीट का आरोप लगाया है।