बालोद: एक महीने की परेशानी खत्म: बालोद नेशनल हाईवे पर टूटी पुलिया का हुआ सुधार, 24 घंटे में दोनों लेन पर दौड़ेंगे वाहन
Balod, Balod | May 6, 2026 बालोद जिला मुख्यालय के नेशनल हाईवे पर नाली जाम और पुलिया टूटने से उपजी समस्या के समाधान की दिशा में राहत भरी खबर है। नेशनल हाईवे विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइप पुलिया की जगह नई और बड़ी पुलिया का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। विभाग अब 24 घंटे के भीतर दोनों लेन पर आवागमन शुरू करने की तैयारी में है।