पेटरवार: तेनुघाट डैम किनारे शमशान घाट में शेड निर्माण का शिलान्यास
गोमिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम जमकडीह स्थित तेनुघाट डैम के किनारे स्थित शमशान घाट में बुधवार समय लगभग साढ़े चार बजे शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस पहल से अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय लोगों को धूप, बारिश से सुरक्षा मिलेगी और आवश्यक सुविधा सुलभ होगी। निर्माण कार्य से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।