भिवाड़ी में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी बदमाश जमशेद को गिरफ्तार किया है।शनिवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जमशेद अरशद पालपुर गैंग का सक्रिय सदस्य था और गौ तस्करी सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल था। यह तिजारा थाने में गो तस्करी के मामले में 2023 से फरार चल रहा था। उसके चार साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।आगे की जांच जारी है।