चरखी दादरी: च.दादरी में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की छटा, विजेताओं को किया सम्मानित
चरखी दादरी के शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल में मंगलवार को शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव – 2025 का शुभारंभ बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। पहले दिन कक्षा 5 से 8 वर्ग के लिए आयोजित इस जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी धर्मेन्द्र चौधरी ने किया।