जबलपुर: तिलवारा: आज शनि देव का प्राकट्य उत्सव, शनि मंदिरों में चढ़ा तिल और तेल!
न्याय और कर्मफल के देवता सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव का प्राकट्य उत्सव ज्येष्ठ अमावस्या और शनिवार के दुर्लभ शुभ संयोग पर मनाया जा रहा है, वहीं आज जबलपुर के तिलवारा में स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर में सुबह लगभग 6 बजे से ही भक्तों की भीड़ देखी गई, जहां विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और श्रृंगार का दौर जारी रहा, मंदिरों में शनिदेव को सरसों का तेल, काले तिल, और काले वस्त्र