कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत झारखंड सीमा पर अवस्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय महाराजगंज परिसर में नवनिर्वाचित विधायक ललन राम के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के गठन की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में विधायक ललन राम की उपस्थिति में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।