लाडपुरा: कोटा में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी और दो आरोपियों को दबोचा
Ladpura, Kota | Jul 29, 2025 शहर की विज्ञान नगर पुलिस ने युवक के अपहरण के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। वारदात में काम में ली गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। आरोपी युवक अभिषेक यादव उर्फ कालू (24) विजय नगर, इंदौर व तन्मय सिंह हाड़ा उर्फ साहिल बेरछा जिला शाजापुर एमपी के निवासी है।