लाडपुरा: उद्योग नगर थाना इलाके में एक लापरवाह वाहन चालक ने घर के बाहर बैठी बुज़ुर्ग महिला को कुचला, हुई मौत
Ladpura, Kota | Jul 29, 2025 उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक चालक ने घर के बाहर बैठी बुज़ुर्ग महिला को कुचल दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा जय श्री विहार के पास करियर टाउनशिप इलाके में हुआ, जहां पुष्पा बाई नामक बुज़ुर्ग महिला अपने घर के बाहर छोटे बच्चों के साथ बैठी हुई थी। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें