सीतापुर: नैपालापुर इलाके में शिक्षक के घर पर निकला सांपों का जखीरा, देखने वालों के उड़ गए होश
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेपालापुर इलाके में उसे समय हड़कम्प मच गया जब शिक्षक के घर पर सांपों का जखीरा निकल आया बताया जा रहा है कि एक के बाद एक घर में लगभग दो दर्जन से अधिक सांपों को पकड़ा गया जिसमें कई सांपों की मौत हो गई वहीं पकड़े गए सांपों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया गया था घटना के बाद से मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है।