नानपारा: चरसन्डामाफी के पास चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान
मटेरा चौकी क्षेत्र के चरसन्डामाफी के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से कार सवार यात्रियों की जान बच गई, हालांकि गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना उस समय हुई जब कार संख्या UP16BS6059 लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही थी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही मटेरा चौकी पुलिस पहुंची