पनागर: इंद्रानगर में शादी की खुशियां बनीं मातम, शराब के लिए पैसे न देने पर भाईयों पर जानलेवा हमला
रांझी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित भूमिया मोहल्ला में उस समय हड़कंप मच गया जब शादी समारोह की खुशियां पल भर में खूनी संघर्ष में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार,बीती देर रात जब ललित भूमिया की भतीजी रश्मि की शादी के दौरान घर में जश्न का माहौल था, तभी मंजीत चौधरी और सोनू चौधरी ने पहुँचकर ललित के भाई अमर भूमिया से शराब के लिए एक हजार रुपये की मांग की। रुपये