बनमनखी: बनमनखी में 1.37 करोड़ की लागत से कंपोस्ट प्लांट का शिलान्यास, शहरवासियों को मिलेगी दुर्गंध से राहत
बनमनखी शहर के बीचों-बीच जगह-जगह जमा कूड़ा-कचरा और उससे उठने वाली दुर्गंध से अब नगरवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगर परिषद द्वारा कचरा प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लगभग 1 करोड़ 37 लाख 84 हजार 474 रुपये की लागत से कंपोस्ट प्लांट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस कार्य का शुभारंभ नप सभापति संजना देवी द्वारा किया गया। नग