पूरनपुर: नगर में अनार के जूस में निकला कॉकरोच, ग्राहक ने किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर। नगर में जूस विक्रेता के द्वारा अनार के जूस के मनमाने दामों पर बिक्री किए जाने और ग्राहकों को कथित रूप से धोखा देकर उसमें चुकंदर मिलाने का मामला सामने आया है। जिसमें जूस की दुकान पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अनार का जूस तैयार करते समय उसमें अचानक कॉकरोच निकल आया। यह देखकर मौके पर मौजूद ग्राहकों में नाराजगी फैल गई।