घाट: बैरासकुंड में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित दो दिवसीय मेले का शुभारंभ गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया
Ghaat, Chamoli | Feb 26, 2025 बैरासकुंड में महाशिवरात्रि पर आयोजित दो दिवसीय मेले का बुधवार को दोपहर दो बजे गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भाजपा के अधिवक्ता डीपी पुरोहित एवं सामाजिक कार्यकर्ता दौलत सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों का मेला कमेटी द्वारा शॉल और स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया।