सवायजपुर: दघेला के अन्नपूर्णा भवन की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे मजदूर
विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत दघेला में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन की छत कुछ समय में ही अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय छत पर काम कर रहे कई मजदूर नीचे आ गिरे, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत कमजोर पड़ गई और देखते ही देखते पूरी संरचना गिर गई।