बेगूसराय: नावकोठी थाना पुलिस ने एक अपराधी को हथियार और 88 कार्टून विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया
नावकोठी थाना की पुलिस ने 01 अपराधी को नीरपुर गांव से गिरफ्तार किया है. इसके पास से 02 देशी कट्टा, 01 बिन्डोलिया, 29 जिंदा कारतूस 88 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 04:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बखरी थाना क्षेत्र का विजय रजक है.