बेगूसराय: जीडी कॉलेज का 81वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, नगर विधायक रहे मुख्य अतिथि
जीडी कॉलेज का 81वा स्थापना दिवस कार्यक्रम सोमवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक कुंदन कुमार, कॉलेज प्राचार्य प्रो राम अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विधायक ने कहा कि जीडी कॉलेज ने जात-पात से ऊपर उठकर बिहार में शिक्षा के लिए अहम योगदान दिया है.