बिजयपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान टाटा हैरीयर कार से 15.800 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया। उदपुरा–पालछा रोड पर नाकाबंदी के समय संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन मोड़कर कच्चे रास्ते से पहाड़ी की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया।