करनैलगंज: तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो किशोरियां घायल
करनैलगंज मे तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करनैलगंज–हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठनाथ डिग्री कॉलेज के पास हुआ। मृतकों की पहचान फरमान (22) और आलम (24) के रूप में हुई है। हादसे में दो किशोरियां घायल हुईं, जिनमें एक को गोण्डा रेफर किया गया। मंगलवार 6 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि शव कब्जे में लेकर PM के लिए भेजा गया है।