सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के हरोड़ा मुस्तकम में आवारा कुत्तों के हमले में मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के हरोड़ा मुस्तहकम गांव में आवारा कुत्तों के हमले में साढ़े पांच साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव निवासी जुबैर का पांच वर्षीय बेटा अकदस बुधवार सुबह घर के पास स्थित परचून की दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान रास्ते में मौजूद कई आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया।