बांधवगढ़: चार साल से लापता युवक पर 10 हजार का पुलिस अधीक्षक ने किया इनाम घोषित, सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार
पुलिस ने चार साल से लापता युवक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने थाना पाली के वर्ष 2022 के गुमशुदगी प्रकरण में लापता राजेश प्रजापति का पता बताने वाले या उसकी दस्तयाबी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि राजेश प्रजापति की जानकारी दें पाए 10 हजार का इनाम।