सांगोद: सांगोद पुलिस ने कस्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक शख्स को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Mar 26, 2025 जिले की सांगोद पुलिस ने कस्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण के कार्यालय से बुधवार शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर निर्मल पुत्र जगन्नाथ मोग्या को शांति भंग में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की