सांगोद: सांगोद कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में आयोजित हुआ कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम
Sangod, Kota | Mar 25, 2025 जिले के सांगोद कस्बे में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मंगलवार दोपहर 2 बजे को कम्यूनिटी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्कूल में अध्ययनरत ऐसे बच्चे जिनका जन्म दिवस मार्च माह में आता है, उन सभी का एक साथ जन्मदिन मनाया गया। बच्चों को माला पहनाकर, केक कटवाया गया तथा सभी बच्चों को केक खिलाया गया। बच्चों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।