मौदहा: मौदहा तहसील क्षेत्र में बढ़ती गर्मी से विद्युत ट्रांसफार्मर हो रहे गर्म, पानी डालकर ठंडा करने की कोशिश
नौतपा के पहले दिन ही रात में दो घंटे ही बिजली मिल सकी। पूरा दिन बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। ट्रांसफार्मरों के गर्म होने से विद्युतकर्मी पानी डालकर ठंडा करने की जुगत में लगे हैं। कस्बा बिवांर में स्थित विद्युत सबस्टेशन भरपूर बिजली देने में असमर्थ साबित हो रहा है। बीस से बाइस घंटे बिजली देने के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कल से लगे नौतपा से तापमा