चूरू: आकाशीय बिजली गिरने से वार्ड 50 में मचा हड़कंप, तीन मकानों में आई दरारें और विद्युत उपकरण जले
Churu, Churu | Jun 17, 2026 चूरू शहर के वार्ड नंबर 50 में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 3 घरों में नुकसान हो गया। तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली से इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। बिजली गिरने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बुधवार सुबह 8 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक घटना 16 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।