मुर्गियाचक में रविवार की शाम करीब 4.32 बजे बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन रविदास विकास मोर्चा के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर कांशीराम के तैलीय चित्र पर आगत अतिथियों व कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, उनके बताए जा मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।