नजीबाबाद: किरतपुर में हादसा, जेब में रखे मोबाइल में लगी अचानक आग
शुक्रवार 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार किरतपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां टाइल्स के शो रूम में काम कर रहे एक मजदूर के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जेब में रखे मोबाइल में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि मजदूर ने समय रहते मोबाइल फेंक दिया, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। ये मामला किरतपुर में गांधी वाटिका के पीछे स्थित दीप मार्बल शो रूम का है।