बीते गुरुवार की दोपहर मईल में एक सर्राफा व्यवसायी ने ग्राहकों से किसी बात को लेकर झगड़ा कर लिया था, और आभूषण साफ करने के लिए रखा गया तेजाब ग्राहकों के ऊपर फेंक दिया थ। जिसमें चार लोग झूलस गए थे। वही एक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे बरेजी पुल तिराहा के पास से व्यवसायी अरविंद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।