ताखा: मैरिज होम से बाइक चोरी, आरोपी 14 घंटे में गिरफ्तारः ताखा में पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें और मास्टर चाबियां की बरामद
Takha, Etawah | Jun 29, 2026 मैरिज होम से बाइक चोरी, आरोपी 14 घंटे में गिरफ्तारः ताखा में पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें और मास्टर चाबियां की बरामद आपको बताते ऊसराहार पुलिस ने मैरिज होम से दो मोटरसाइकिलें चोरी करने वाले आरोपी को घटना के मात्र 14 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिलें और छह मास्टर चाबियां बरामद की हैं।