बीकानेर: CM रोजगार उत्सव के तहत जिले के 324 नवचयनित कार्मिकों को नियुक्त पत्र मिले, रवींद्र रंगमंच में हुआ वर्चुअल कार्यक्रम
राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार दोपहर को जोधपुर में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजकीय सेवाओं में नियुक्त पंद्रह हजार युवाओं को नियुक्त पत्र प्रदान किए। इसका सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया। कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पूर्व) विधायक सिद्धि कुमारी