बीकानेर: पारिक चौक में महिला ने की आत्महत्या, शव को मोर्चरी में रखवाया गया
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर अपने जीवन को समाप्त कर लिया है। जानकारी मिली है कि पारीक चौक में किराए के मकान में रहने वाली दीपक पारीक की पत्नी सुनीता पारीक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाया।