बीकानेर: पंचायत शिक्षकों एवं विद्यालय सहायकों ने शिक्षा निदेशालय के सामने किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन
संविदा कर्मियों पंचायत शिक्षकों विद्यालय सहायकों को नियमित करने की मांग को लेकर एवं सविदा सेवा नियम 2022 की अभी तक पूर्ण पालन करवाने को लेकर आन्दोलन कर रहे पंचायत शिक्षकों एवं विद्यालय सहायकों ने आज शिक्षा निदेशालय के सामने अद्र्वनग्न प्रदर्शन किया। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय संघ की ओर से किये गये प्रदर्शन में नारेबाजी करते हुए विरोध जताया गया।