औषधि नियंत्रक राजस्थान जयपुर के निर्देश पर औषधि नियंत्रण विभाग हनुमानगढ़ की टीम ने शुक्रवार को टाउन में प्रतिबंधित दवा ‘सिनकोल्ड’ का स्टॉक जब्त किया। सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण अधिकारी चंद्रकांत शर्मा व पंकज जोशी ने यह कार्रवाई अंजाम दी।