केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज यहां रिकॉर्ड भीड़ है। करीब 75 हजार यात्री आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आए हैं। यह जो बहुत बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया गया है, उसकी मदद से हम प्लेटफॉर्म के बाहर यात्रियों को लेकर आए हैं... बिना टिकट लिए कोई अंदर नहीं जा पाता है। इसकी अच्छी सुविधा देखने को मिल रही है।"