रसूलपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर–रसूलपुर पथ पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित मां साइकिल स्टोर में आग लग गई. आग से दुकान में रखी नई साइकिलें और साइकिल पार्ट्स जलकर खाक हो गए, जिससे अनुमानित 10 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई. सूचना पर पुलिस, डायल 112 और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया.........